DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साइबर सेल एवं थाना देवरी व सुरेगांव ने की 7 सटोरिया पर कार्रवाई, नगदी 29770/- रूपये बरामद

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी , उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिस पर थाना देवरी व सुरेगांव के 07 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है।

13 अक्टूबर .2022 को थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दशरथ लाल तारम पिता स्व.सुरजूराम तारम उम्र 40 वर्ष गहिरा नवागांव थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-192/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। थाना देवरी के ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी लोमेष निर्मलकर पिता स्व. रिखीराम उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-193/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।
ग्राम गहिरा नवागांव में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दीपक कुमार निषाद पिता राकेष कुमार उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-194/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। थाना देवरी के बस स्टैण्ड में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी दुखहरन साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष संबलपुर थाना डौण्डी लोहारा को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक-195/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी सतीष गंधर्व पिता रम्हऊ राम उम्र 43 वर्ष षिकारीटोला थाना सुरेगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-93/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम घीना में सट्टा पटटी ले रहे आरोपी अषोक कुमार अमादिया पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष पसौद थाना देवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-94/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया। घीना में ही सट्टा पटटी ले रहे आरोपी ओमप्रकाष गंधर्व पिता रम्हऊ राम उम्र 50 वर्ष षिकारीटोला थाना सुरेगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक-95/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट कायम किया गया।
आरोपियो के कब्जे से कुल 29770 रूपये नगदी सटटा पटटी 07 नग डाट पेन बरामद किया गया है।उक्त रेड कार्यवाही में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी , उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, आरक्षक, योगेशसिन्हा, पिपेष्वर बंजारे, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, राहुल गजपाल एवं थाना देवरी स्टाफ के प्रधान आरक्षक राम प्रसाद गजभिये, युगलकिषोर ठाकुर, बेनी सिंह राजपूत थाना सुरेगांव के प्रधान आरक्षक बलराम सिंह ठाकुर की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page