DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने तांदुला जलाशय का किया अवलोकन

बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला जलाशय का अवलोकन कर जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ मुख्य नहर के माध्यम से सिंचाई व भिलाई इस्पात संयंत्र हेतु छोड़े जा रहे पानी की भी विस्तारपूर्वक जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने तांदुला जलाशय में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार हेतु भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. शीतल बंसल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page