कॉलेज, आईटीआई के सामने ही संचालित हो रहा है अवैध चखना दुकान, शराबियों के जमावड़े से कॉलेज की छात्राओं को बढ़ा खतरा, हिंद सेना ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

बालोद। हिन्द सेना के पदाधिकारियों ने शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद व आईटीआई के सामने संचालित अवैध चखना दुकानों को बंद करवाने की मांग की है। कॉलेज, आईटीआई जाने के मार्ग पर ही इस तरह संचालित होने से यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे कई मर्तबा कॉलेज व आईटीआई की छात्राओं को उनके साथ कभी भी किसी तरह की घटना हो सकती है। क्योंकि शासन द्वारा तांदुला डैम साइड शराब दुकान खोल जाने से ऐसे ही इस रास्ते का माहौल खराब रहता है। कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध दुकानों को तत्काल हटाने की मांग की जा रही है। हिंद सेना ने कार्रवाई ना होने की दशा में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

हिंद सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी ने बताया कि आईटीआई के पास अवैध रूप से चखना दुकान संचालित है। जहां पर मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों व पर्यटकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार भी आम लोगों को शराबियों से बहस तक करना पड़ जाता है। साथ ही महिलाएं शाम के समय डैम साइड घूमने के लिए जाते हैं तो इन्हें भी कई बार शराबियों के हरकतों को झेलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। और सामने ही कॉलेज व आईटीआई के छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आगे चलकर शराबियों द्वारा छात्राओं को कोई नुकसान हो, इसके पहले ही जिला प्रशासन से मांग की गई है कि अवैध रूप से संचालित उक्त दुकानों को वहां से हटाया जाए। अन्यथा समाज सेवी संगठन हिंद सेना के द्वारा महिला कमांडो के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस संबंध में आवेदन हिन्द सेना द्वारा बालोद कलेक्टर के अलावा एसपी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी सौंपा गया है।
छींटाकशी की घटनाओं से जूझती है लड़कियां
जब इस रास्ते से लड़कियां कॉलेज आईटीआई या डैम साइड घूमने के लिए जाती हैं तो शराबी तत्व व असामाजिक तत्वों के द्वारा उन्हें छींटाकशी की घटनाओं से जूझना पड़ता है। कई बार शराबी राह चलती लड़कियों को छेड़ते रहते हैं। इस संबंध में पूर्व में बालोद थाने में भी मामले सामने आ चुके हैं। मनचले युवाओं द्वारा पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई भी की गई है। लेकिन इसका स्थाई हल तभी निकल सकता है जब इस शैक्षणिक मार्ग पर से चखना दुकान को हटाया जाए और यह रास्ता आम लोगों के लिए सुरक्षित नजर आए और लोग स्वच्छंद, स्वतंत्र होकर डैम साइड घूमने के लिए जा सके।