DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला ठेठवार यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ का दीपावाली मिलन समारोह सम्पन्न

दुर्ग । दुर्ग जिला यादव ठेठवार महासभा महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी द्वारा पहला कार्यक्रम 22 नवम्बर रविवार को अनमोल भवन कसारीडीह में दीपावली मिलन समाहरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के इष्ट देव यदुकुल शिरोमणि श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया, जहां यादव ठेठवार महासभा के मातृशक्ति बड़ी सख्या में शामिल हो कर समाज को सँगठित करने का प्रयास किया गया।

इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क व सेनेटाइजर उपयोग कर दीपावाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप स्त्रीरोग विशेषयज्ञ डॉ. मानसी गुलाटी रही, जिन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष अहिल्या यादव ने बताया कि दुर्ग के वार्ड/शहर स्तर में ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान चला कर महिलाओं को समाज में जोड़कर समाज प्रति सँगठित किया जाना है।

इस दीपावाली मिलन समारोह में महिला प्रकोष्ठ नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण व समाज की मातृशक्ति जिला अध्यक्ष अहिल्या यादव, सुशीला यादव, माधुरी यादव, सुश्री गिरजा यादव, आरती यादव, कौशल्या यादव, दीक्षा यादव, रुभा यादव, चित्रलेखा यादव, इंदु यादव, अंजू यादव, पार्वती यादव, निक्की यादव, बिरानी यादव, केवरा यादव, गोमती यादव, आशा यादव, रानू यादव, बसंती यादव, रेखा यादव, तुलसी यादव, श्रद्धा यादव, रूखमणी यादव सहित यादव ठेठवार समाज की माताएं बहने शामिल हुए। यह जानकारी दुर्ग जिला यादव महासभा के जिला अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page