DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्गाष्टमी के अवसर पर हवन पूजन कर नव कन्या भोज में शामिल हुई भाजपा नेत्री व जनपद सदस्य संध्या

गुरूर। गुरूर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम खोरदो के जनपद पंचायत सदस्य संध्या अजेंद्र साहू अपने गृह ग्राम में दुर्गा अष्टमी के पर हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसके बाद नव कन्या भोज में शामिल होकर अपने क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद लिया। वहीं ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की। गुरूर क्षेत्र के जनप्रिय भाजपा नेत्री संध्या साहू वैसे तो बहुत ही सक्रिय हैं। नवरात्र में पूरे जिले सहित प्रदेश वासियों के खुशहाली के लिए कई मंदिरों में प्रार्थना करते दिखी। आम जन के बीच हमेशा ही चर्चा में रहती है। प्रायः देखा गया है कि अपने जनपद पंचायत क्षेत्र के साथ ही पूरे क्षेत्र में जनता के बीच हर दुख सुख सम्मिलित होते रहते हैं. जिसके चलते वह पूरे जिले में काफी लोकप्रिय है।

You cannot copy content of this page