अच्छी पहल- मुख्यमंत्री के मंशानुरूप खादी ग्राम उद्योग बोर्ड ने शुरू किये रोजगार के कई कार्यक्रम, सोलर चरखा से अब सेलूद की महिला समूह होगी आत्मनिर्भर, कोरोना सेफ्टी किट भी देगी बोर्ड



बालोद/ रायपुर। महात्मा गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य के के अगुवाई में कई नए व रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामों के कुटीर उद्योग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं स्वयं के व्यवसाय करने के लिए ग्रामीण महिलाओं को सोलर चरखा भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेलूद में ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के सोलर चरखा का शुभारंभ हुआ। अब यहां की महिलाएं समूह के जरिए सोलर चरखा चलाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी।

बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने खादी बोर्ड मुख्यालय में बोर्ड द्वारा उत्पादित खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योग सामग्री आम उपभोक्ता को बिना किसी परेशानी के मिल सके इसके लिए मोबाइल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। महात्मा गांधी के विचारों, लिखे गए साहित्य आम जनता तक पहुंच सके इसके लिए गांधी संग्रहालय और गांधी लाइब्रेरी का शिलान्यास भी हुआ।
खादी ग्राम उद्योग के प्रबंध संचालक आईएएस राजेश सिंह राणा ने बताया कि कोरोना अवधि में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाएं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के माध्यम से पूरे प्रदेश में अप्रैल से सितंबर तक बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के अंतर्गत 663.66 लाख का अनुदान देकर 2280 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के अंतर्गत 188 इकाई, 104.80 लाख प्रकरण स्वीकृत कर 1128 लोगों को रोजगार से लाभान्वित किया गया है। इसी तरह सेवा समिति द्वारा उत्पादित सामग्री जैसे सैनिटाइजर, आयुर्वेदिक चूर्ण , हर्बल गुलाल, अगरबत्ती, साबुन, शहद आदि सामग्री कुल 511237 का बिक्री किया गया है।

मरीजों को कोरोना सेफ्टी किट भी देंगे
खादी ग्राम उद्योग के प्रबंध संचालक आईएएस राजेश सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप महिलाओं को सोलर चरखे से प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया है। महिलाओं को सोलर चरखा दिया गया है। जल्द ही खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के जरिए कोरोना सेफ्टी किट भी होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को वितरित किया जाएगा। इस सेफ्टी किट में मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वास, गमछा और साबुन शामिल रहेगा।

तरह से मिलेगा फायदा पढ़िए

1-सेलूद ग्रामीण महिलाओं को सोलर चरखा में प्रशिक्षण कार्यक्रम- ग्राम सेलूद मे देवांगन समुदायिक भवन में सोलर चरखा के माध्यम से महिलाओं को सतत प्रशिक्षण दिया जाकर स्थाई रोजगार से जोड़ा जाएगा। स्व सहायता समुह की महिलाओं को खादी तथा ग्रामोद्योग का प्रशिक्षण सतत रुप से प्रदान किया जाएगा।

2- खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की मोबाइल ऐप- खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा उत्पादित खादी वस्त्र एवं स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय तथा प्रचार प्रसार हेतु मोबाइल ऐप द्वारा अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़कर उपयुक्त बाजार उपलब्ध करा कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

3-खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की विभागीय वेबसाइट- खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का जन-जन तक सुलभ रूप से पहुंचाने हेतु वेबसाइट के माध्यम डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान कर बोर्ड को आम जनमानस से विश्वसनीय बनाया जाएगा और ग्रामोद्योग सामग्री के उपयोग हेतु लोगों को जागरूक का स्वदेशी की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।

4 -महात्मा गांधी मेमोरियल लाईब्रेरी तथा संग्रहालय का लोकार्पण- गांधी भवन केयर भूषण समिति परिसर कंकालीपारा रायपुर के प्रथम तल में गांधी पुस्तकालय बनाया जाना है ताकि आम जनमानस को गांधी जी के विचारों से जोड़ा जा सके इसके लिए साज सज्जा हेतु राशि 581455/ एवं किताब क्रय हेतु राशि 404485/ इस प्रकार कुल राशि रू 985940 का व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

You cannot copy content of this page