इस गांव के मातर में कोरोना रूपी राक्षस का विहंगम चित्र बनाकर ग्रामीणों ने दिया जागरूकता का संदेश, कलँगपुर में हुआ अनूठा आयोजन, देखिये ड्रोन कैमरे से तस्वीर



बालोद/गुंडरदेही। ब्लॉक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम कलंगपुर में मातर उत्सव पर्व अलग अंदाज से मनाया गया। यादव समाज व ग्रामीणजन मां शीतला प्रांगण से डांग मड़ई निकालकर गांव के गलियों का भ्रमण करते हुए गौठान में राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किये। बस स्टैंड, भाठापारा व नंदी चौक पर युवा संगठन द्वारा विराजित मां लक्ष्मी की मूर्ति के साथ मातर के दिन विसर्जन किया। ज्ञात हो कि गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन अधिकांश गांव में मातर उत्सव मनाया जाता है। किंतु ग्राम कलंगपुर में विगत चार वर्षों से मातर उत्सव को नई उत्साह और नए आकर्षक कलेवर के साथ मनाया जाता है। इस दिन यादव समाज व ग्रामीणजन गांव की गलियों में दोहा पारते हुए नाचते डांग डोरी के साथ गौठान में कुम्हड़ा ठुलाकर गौमाता के पैर के खुर से कुम्हड़ा को फोड़ते हैं। फिर शाम को पुनः यादव समाज और ग्रामीणजन डांग डोरी के साथ गांव के दूसरे छोड़ से गलियों में नाचते दोहा पारते गौठान तक पहुंचते हैं। जहां शाम को आकर्षण का केन्द्र रहता है।

इस बार ये रहा खास- गौठान के मैदान में बने संदेशात्मक थीम पर बने रंगोली से चित्रकला


ग्राम कलंगपुर में मातर उत्सव लंबे समय से मनाया जा रहा है लेकिन विगत चार वर्षों से पूर्व सरपंच गोविन्द सिन्हा के नेतृत्व में मातर उत्सव को नए ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। इस वर्ष ग्राम विकास समिति के तत्वाधान और पूर्व सरपंच गोविन्द सिन्हा के अगुवाई में वैश्विक महामारी “कोरोना” के थीम पर मातर उत्सव मनाया गया। कोरोना एवं कोरोना से बचने के उपायों को रंगोली चित्रकला के संदेशात्मक माध्यम से लोगों को जागरूक करने का आकर्षक प्रयास रहा । जहां चित्रकला के बीच मे ” कोरोना” का भयानक प्रतीकात्मक चित्र बनाया गया , वहीं कोरोना बीमारी से बचने के उपायों का चित्रांकन किया गया। जिसमें सेनेटाइजर का उपयोग करें, एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें, मास्क का उपयोग करें, घर मे रहें सुरक्षित रहें एवं साबुन से बार बार हाथ धोये, गतिविधियों को रंगोली चित्र के माध्यम से संदेश दिया गया। हरिराम साहू व उनकी सुपुत्री कुमारी मोनिका साहू द्वारा “कोरोना थीम” को मूर्तरूप प्रदान किया गया।


इस प्रकार मातर में गांव के बच्चों की प्रतिभा व उत्साहवर्धन के लिए चित्रांकन रंगोली के बीच में ही गरबा, डांडिया व सुवा गीत की प्रस्तुति हुई। जो कि काफी आकर्षण का केंद्र रहा। गांव के 5 वर्ष से 18 वर्ष के 100 बच्चों द्वारा उत्साह व उमंग के साथ मैदान पर अपनी कला बिखेरते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का उद्घोषक कोमल कुल्हाड़े (शिक्षक) ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक घनाराम साहू, सेवा सहकारी अध्यक्ष तरुण साहूजी, पूर्व सरपंच देवरी कचांदुर देवकुमार साहू , ग्रामीण अध्यक्ष सुमन कुल्हाड़े , उपाध्यक्ष गणेशमल जैन , कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन , सचिव शत्रुघन महतो , संरक्षक नेतराम सिन्हा , सुखचरण कुल्हाडे, यादव समाज अध्यक्ष केवल राम यादव , सरपंच पुष्पा गोविन्द सिन्हा , उपसरपंच राजेन्द्र जैन , पूर्व उपसरपंच रमेश कुल्हाड़े, भूतपूर्व सरपंच लता साहू , ग्रामीण सदस्यगण बसंत ठाकुर , रामकृषणा पारधी , धनीराम देवांगन , अर्जुन सिन्हा , मिलन सिन्हा , समुंद कुल्हाड़े , उग्रसेन साहू , नारधे साहू ,केसराम साहू,रामकृषणा सिंह छबिलाल ठाकुर , भिखम ठाकुर, दुर्गा मंडावी , पंचगण मानस कुल्हाड़े, कृषलाल यादव , हिरौंदी सिन्हा , रमशिला साहू , शकुन बाई बया , आशोबाई ठाकुर , दुगधी साहू, हिरमनी साहू , सतरूपा यादव , गुलाबी पारधी , सुनीता पारधी , गंगा सिन्हा, सरिता मारकण्डे, परमेश्वर पारधी, खिलावन सिन्हा , विकाश जैन , किशन सिन्हा , लक्ष सिन्हा , रेखलाल मारकण्डे जी, ग्रामीणजन जसराज जैन , डोंगरमल जैन , दिलीप जैन , बिरमचंद कुल्हारें , शम्भू देवांगन , लोकेश साहू , सुनहर निषाद , परस कुल्हारें , जीतू साहू, भूपेंद्र सिन्हा , प्रेमु साहू , चित्रकान्त सिन्हा , सैकराम सिन्हा , सूर्यप्रकाश साहू , लोमस साहू,युगल कुल्हाड़े , धनंजय साहू , परदेशी सिन्हा, रवि देवांगन , अशोक साहू , लोकमान्य सिन्हा, जीतू महतो , युवराज साहू , शोभा राम यादव, कमलेश यादव, छबलु यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page