DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में हुआ नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ,मिलेगी किसानों को बेहतर सुविधा

बालोद। बुधवार को ग्राम घीना में सेवा सहकारी समिति मर्या. नवीन समिति धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद के मुख्य आतिथ्य से धान उपार्जन केंद्र में हुआ।


इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर , उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद कोदूराम दिल्लीवार ,अध्यक्ष जनपद डौंडीलोहारा जागृत सोनकर , जनपद सदस्य डौंडी लोहारा फिरता राम उके , जिला सदस्य कांग्रेस कमेटी बालोद गिरीश चंद्राकर , सरपंच बिंदु ताराम , जनपद सदस्य डौंडी लोहारा केजू राम, उपसरपंच डालचंद जैन जी, सुखी राम पटेल एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस नए खरीदी केंद्र से किसानों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। धान खरीदी में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। समय पर खरीदी होगी तो वहीं धान के रखरखाव में भी सुविधा मिलेगी।

You cannot copy content of this page