DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब बालोद के इस स्कूल में सावन में घुस आए दो नागराज, फिर क्या हुआ, देखिए खबर

2 शिक्षकों ने दिखाई हिम्मत, छोड़ आए जंगल

बालोद। नगर के नयापारा रोड पर संचालित सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अचानक से कहीं दो नाग घुस आया। दोनो नाग स्कूल के मैदान के बीचो बीच मिलें। जिन्हें बच्चों ने यहां से गुजरते हुए देख लिया। वरना यह अगर किसी कमरे में दाखिल होते तो मुसीबत और बढ़ जाती है। बच्चों की नजर पड़ते ही तत्काल इसकी जानकारी शिक्षकों को दी गई। भूरा नाग फन फैलाये बैठा था। तो वही लोग यह दृश्य देखकर घबरा रहे थे। ऐसे में स्कूल के 2 शिक्षकों ने हिम्मत जुटाई और दोनो नाग को मारने के बजाए उन्हें सुरक्षित डस्टबिन और जार के जरिए पकड़ा और दल्ली राजहरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के आगे जंगल की ओर छोड़कर आए। तब जाकर बच्चों ने भी राहत की सांस ली।

एक साथ दो- दो नाग मिलने से हड़कंप

दोपहर में कन्या शाला में एक साथ दो- दो जहरीले गौंहा सांप( भूरा नाग) मिला था। जिसे हानि पहुंचाए बिना व्याख्याता बी एन योगी और राजेंद्र वर्मा ने सकुशल पकड़कर दल्ली रोड हनुमान मंदिर के समीप के जंगल में छोड़ा। पर एक साथ दो दो नाग मिलने से हड़कंप मचा रहा।

बालोद जिले की ये खबरें भी देखें हेडिंग्स पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page