DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खाद संकट को लेकर भाजपाइयों ने की सोसायटियों में तालाबंदी,बिजली दफ्तर भी घेरा

बालोद। भारतीय जनता पार्टी संगठन व किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवम जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कांत के मार्गदर्शन व किसान मोर्चा बालोद के जिलाध्यक्ष तोमन साहू व सभी नौ मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट व खाद की कालाबाजारी व अघोषित बिजली कटौती विषय पर बालोद जिले के सहकारी समितियों में ताला बंदी व बालोद जिला मुख्यालय के स्थित विद्युत कार्यालय से साथ अन्य मंडलों के विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया। बालोद मुख्यालय के कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, जिला मंत्री शरद ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, पालक ठाकुर ने घेराव के पूर्व सभा को संबोधित किया।

तत्पश्चात विद्युत कार्यालय व सोसाइटी में तालाबंदी व घेराव किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहर सिन्हा, दानेश्वर मिश्रा, खिलेश्वरी साहू, अश्वन बारले, सरोजिनी साहू, पूनम साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, पार्थ साहू, छगन साहू, संदीप साहू, चित्रसेंन साहू, प्रीतम यादव सहित समस्त भाजपा मंडल जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी गण जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि कार्यसमिति सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य किसान मोर्चा व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page