DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर ऐसा क्या हुआ डौंडी ब्लाक के स्कूल में कि बच्चे बेंच के नीचे घुस बैठे? पढ़िए यह खबर

पढ़ाई के दौरान स्कूल में आए भूकंप तो क्या करें उपाय, बच्चों को बताया गया मॉक ड्रिल से

शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल में किया गया मॉक ड्रिल

बालोद। सीएम शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत, शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, संकुल पथराटोला, विकासखंड डौंडी, में आपदा प्रबंधन विषय पर बच्चों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान खासतौर से भूकंप आने पर स्कूल में बच्चों को क्या-क्या उपाय करना चाहिए, इसको लेकर मॉक ड्रिल के जरिए बताया गया और बच्चों ने पूर्व अभ्यास भी किया। शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत, संस्था प्रधान ने शाला के शिक्षकों व बच्चों को प्राकृतिक आपदा से बचने के उपाय की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।शाला सुरक्षा के अति आवश्यक प्रमुख घटकों की जानकारी दी गई जैसे आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षित संवेदनशील स्टाफ, नियमित अभ्यास एवं मॉक ड्रिल, शाला में सकारात्मक वातावरण, अग्निशामक यंत्र, सजग युवा क्लब के बारे में बताया गया। शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संस्था प्रधान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि – मॉक ड्रिल क्यों ? किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में उससे निपटने की तत्परता को मापते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना की प्रभावशीलता के परीक्षण हेतु तथा कितने अंतराल में मॉक ड्रिल का आयोजन करना चाहिए ? स्कूल में इसे कम से कम हर 3 माह में एक बार अवश्य करवाएं । भूकंप आने पर हमें, कैसे बच्चों को सुरक्षित, शाला से बाहर खुले मैदान में निकालना है या तुरंत टेबल के नीचे छिप जाना है।


मॉक ड्रिल के इस आयोजन में शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान
टुमनलाल सिन्हा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान सोहन लाल जैन, शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, सुमरित ठाकुर, भृत्य सोहनलाल ठाकुर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page