जिला अस्पताल में हुआ 4 सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ



बालोद। गुरुवार को जिला चिकित्सालय बालोद में 4 महिलाओं का सिजेरियन प्रसव किया गया। जो सफल रहा।
भामेश्वरी राणा पति राकेश राना निवासी ग्राम दरबारी नवांगांव़, विकासखण्ड बालोद, चंदा कुम्भकार पति सुमन्त कम्भकार ग्राम जुंगेरा, विकासखण्ड बालोद, होमिन बाई पति ढालेश्वर ग्राम परसदा, विकासखण्ड बालोद एवं संतोषी निषाद पति योगेश्वर निषाद ग्राम बोरी विकासखण्ड बालोद का सफल सिजेरियन से प्रसव हुआ। वर्तमान में सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। सिजेरियन प्रसव कराने के लिए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं डॉ एस.के. मण्डल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद मार्गदर्शन में सी-सेक्सन से डिलीवरी कराया गया। जिसमें डॉ. एस.एस.देवदास एवं टीम डॉ. स्नेहिल सिन्हा स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. चंन्द्राकर निश्चेतना विशेषज्ञ, कुमारी जानकी स्टाफ नर्स, सीरिन जोसफ स्टाफ नर्स, ओंकार सिन्हा वार्ड व्वाय, रेखा साहू वार्ड आया, नेहा साहू ओ.टी. टेक्निश्यिन का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page