बालोद। हिन्दसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के जन्मदिन के अवसर पर एवं हिन्द सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक तरुण नाथ योगी की शादी की सालगिरह अवसर पर जिला अस्पताल बालोद के सभी वार्डों में मरीजों व अनाथालय के बच्चों को हिंद सैनिकों के द्वारा फल वितरण किया गया। हिंद सेना गौ रक्षक जिला प्रमुख भूपत हटीले युवा ब्रिगेड जिला महामंत्री हिंद सेना दीपक साहू राजेंद्र कुर्रे राज रोमलाल लक्खा और सभी हिंद सैनिक उपस्थित थे। इसी तरह बजरंग दल बालोद के जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा के निर्देश पर बजरंग दल सदस्य कमल बजाज के जन्मदिन के पर अस्पताल के सभी वार्डों में और अनाथालय के बच्चों को फल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बजरंग दल जिला सहसंयोजक उमेश कुमार सेन,
रोशन तुषार, कमल, आदि, लकी, ऋषभ, मनीष, यश, भूपेंद्र, मयंक मौजूद रहे।

हिन्द सैनिकों व बजरंग दल के लोगों ने बताया दिव्यांग अनाथालय जाकर बच्चों को फल वितरण के दौरान उनकी खुशी देखकर बहुत ही अच्छा लगा और वहां बच्चे पढ़ाई भी करते हैं। साथ में पेंटिंग सिखाया जाता है। बच्चे कंप्यूटर चलाना भी सीख गए है। रोज वालीबॉल व योगा की क्लास वहां लगती है।
