DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में तरौद के आरक्षक की मौत, छुट्टी लेकर लौट रहा था घर, पहुंची मौत की खबर,,,, अंतिम यात्रा में जुटे लोग

बालोद। सड़क हादसे में ग्राम तरौद के रहने वाले एक आरक्षक सुमन कुमार निषाद उम्र 25 वर्ष की बीती रात को मौत हो गई। घटना रविवार को रात 8:30 बजे जेवरतला के पास हुई। जब वे बाइक से राजनांदगांव से घर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें पहले राजनांदगांव अस्पताल भिजवाया। जहां स्थिति में सुधार ना होने पर उन्हें मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले साल वे पुलिस आरक्षक में चयनित हुए थे और ट्रेनिंग पूरा कर लिए थे। फिलहाल उनकी पुलिस लाइन राजनांदगांव में ड्यूटी रहती थी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद कुछ दिनों की छुट्टी मिली थे और इसी छुट्टी के चलते रविवार की रात को घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे घर वालों को फोन भी किए थे कि मैं आ रहा हूं, राजनांदगांव से निकल गया हूं। पर वे घर नहीं पहुंचे। देर रात को परिजनों को सूचना मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के राजनांदगांव की पुलिस टीम भी पहुंची थी। सोमवार की देर शाम को अंतिम संस्कार हुआ। मृतक सुमन कुमार निषाद अपने पिता मिलेंद्र कुमार निषाद का बड़े बेटा था। वे तीन भाई और दो बहन है। बहनों की शादी हो गई है। परिवार में इकलौता सुमन नौकरी में था। तो वहीं उनके दो भाई अखिलेश और पवन देव निषाद भी सेना या पुलिस में जाने की तैयारी कर रहे हैं। मृतक सुमन कुमार निषाद की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके पिता मिलेंद्र निषाद ग्राम पटेल हैं।

श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े ग्रामीण, बाजे गाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा

तो वही गांव में जब शाम को मृतक पुलिस आरक्षक सुमन कुमार निषाद का शव लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रेश हिरवानी, सरपंच शिवराम, उपसरपंच उदय राम, झग्गर सिंह कौशिक, कँवल सिंह कौशिक, हरिराम साटिया, धर्मेंद्र रामटेके, पूर्व सरपंच मृत्युंजय यादव, शिक्षक एवं कैरियर अकादमी के संचालक गोपेंद्र कौशिक, मिलाप दास मानिकपुरी सहित राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्य व हजारों ग्रामीण पहुंचे हुए थे। बाजे गाजे के साथ गांव के पूरे गलियों में अंतिम यात्रा निकालते हुए सुमन को श्रद्धांजलि दी गई।

You cannot copy content of this page