DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाठागांव स्कूल में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह व अतिरिक्त कमरा का लोकार्पण

बालोद। गुरुवार को ग्राम भाठागांव (आर) में शाला प्रवेश उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अतिरिक्त कमरा लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव व विधायक कुंवर निषाद सम्मिलित हुए। श्री निषाद ने ग्राम भाठागांव (आर) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अतिरिक्त कमरा लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अतिरिक्त कमरा का फीता काटकर उद्घाटन किया। संसदीय सचिव ने स्कूली बच्चों को बताया कि विद्या बिना हर कार्य बहुत कठिन होता है, विद्या से ही हर मुश्किल कार्य को सरल बनाया जा सकता है। बहुत प्रसन्नता होती है कि आज हमारे बेटे बेटियां भी शिक्षा, खेल, जैसे गतिविधियों में परचम लहरा रहे हैं, स्कूली छात्रों को प्रेरित करते हुए संसदीय सचिव ने कई कहानियों का भी जिक्र किया जिसे बच्चों ने ध्यान से सुना।
इस अवसर पर सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही, गोमती साहू जनपद सदस्य गुंडरदेही, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, संजय साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, शशी कला साहू सरपंच, मान सिंह देश लहरा , सलीम खान अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति , शेष नारायण शर्मा प्राचार्य, एवं समस्त सदस्य एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page