DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- डौंडीलोहारा के इस गांव में हुआ बाजार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 10 से ज्यादा ग्रामीण हैं घायल, 108 से आठ घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के ग्राम खोलझर में सप्ताहिक बाजार के दौरान मधुमक्खियों का हमला हो गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। तो वही मधुमक्खियों ने कई लोगों को काँटकर घायल कर दिया। घायलों की संख्या 20 से ज्यादा है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कई घायल खुद से प्राइवेट इलाज कराने पहुंच गए तो सात से आठ लोगों को संजीवनी 108 के जरिए डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तो बाद में भी कई लोग खुद के साधन से इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। 10 से ज्यादा ग्रामीण लोहार अस्पताल में भर्ती है। घायलों में 2 बच्चे भी हैं। जिन्हें मधुमक्खियों ने काटा है। जानकारी के मुताबिक घटना शाम 4 बजे के आसपास बताई जा रही है। मधुमक्खी अचानक कहां से उड़ते आए और बाजार में घुसे और लोगों को काटना शुरू कर दिया। जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।

अस्पताल तक पहुंच गए थे मधुमक्खी

घटनास्थल डौंडीलोहारा से करीब 7 किलोमीटर दूर है। मधुमक्खियों ने ग्रामीणों को इस कदर घेरा था कि कुछ मधुमक्खी तो ग्रामीणों का पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गए थे। अस्पताल के भीतर दाखिल कैसे हो गए अचरज का विषय है। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि जब इलाज शुरू हुआ तो कुछ मधुमक्खियां अस्पताल के वार्ड में भीन भिना रही थी। जिन्हें वहां से भगाया गया। इधर बीएमओ वीके चोरका ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। रेफर करने की स्थिति नहीं आई है।

ये बड़ी खबर भी देखे

You cannot copy content of this page