DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘‘मिशन क्लीन तांदुला‘‘, बदलेगी तांदुला नदी की तस्वीर,,,,, कलेक्टर ने कहा-18 जून से शुरू कराया जाएगा वृहद सफाई अभियान


बालोद। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला नदी पहुॅचे। वहॉ उन्होंने नदी में फैले जलकुंभियों व खरपतवार का अवलोकन किया और 18 जून 2022 से वृहद सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नदी की सफाई हेतु बनाए गए कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सफाई अभियान हेतु आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी जो कि बालोद शहर के समीप बहती है। जिसके किनारे के अवैध कब्जों एवं नदी में शहर के सीवेज वाटर को प्रदूषित जलप्रवाह होने तथा हीरापुर एनीकट तक फैले जलकुंभी से पट जाने के कारण इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु जन सहयोग के माध्यम से ‘‘मिशन क्लीन तांदुला‘‘ जन अभियान का प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अवैध कब्जों को हटाया जाना, नदी के जलकुंभी एवं गाद की सफाई तथा वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित है। कलेक्टर ने बताया कि ‘‘मिशन क्लीन तांदुला‘‘ के प्रथम चरण में हीरापुर एनीकट के समस्त जल द्ववारों को खोलकर पानी निकासी किए जाने का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कर दिया गया है। जनसहयोग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से इस कार्य में शनिवार 18 जून 2022 से राजस्व अमले द्वारा सीमांकन कर अवैध कब्जे से मुक्त किए जाने का कार्य, नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा साफ सफाई एवं शहर की प्रदूषित सीवेज वाटर को व्यवस्थापित करने का कार्य एवं जल संसाधन विभाग की देखरेख में जन सहयोग तथा भिलाई इस्पात संयंत्र दल्लीराजहरा के सौजन्य से एवं स्वेच्छापूर्वक स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा भी नदी के भीतर की सफाई, जलकुंभी हटाने एवं गाद निकाले जाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री जी.डी.वाहिले, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री टी.सी.वर्मा, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page