DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- आकाशीय बिजली गिरने से लोहारा में 28 बकरियों की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचा

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा नगर के वार्ड एक छाटा तालाब के पास शाम करीब 6:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 28 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। घटना पीपल के पेड़ के पास हुई। पीपल पेड़ पर ही आकाशीय बिजली गिरी थी। जिससे वहां आग लग गई। वहीं आसपास बारिश के दौरान आकर ठहरे बकरियों की एक साथ मौत हो गई। इस घटना में पीपल पेड़ के नीचे खड़ा चरवाहा भुरू यादव बाल-बाल बच गया। जो कई पशुपालकों के बकरे बकरियों को चराने के लिए ले आया था। इस घटना से आसपास दहशत है। डौंडीलोहारा टिकरापारा में हुई इस घटना के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटवारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। और संबंधित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि शाम से जिले में मौसम बदला है। कई इलाकों में गरज चमक आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। अभी भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 16 जून को भी बारिश की चेतावनी दी है।

संबंधित खबर

ये भी देखें

You cannot copy content of this page