बालोद। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है।
जिसके प्रभाव से 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक वर्षा का सिलसिला प्रदेश में लगातार बने रहने की सम्भावना है।
प्री मानसून की दस्तक-16 जून को बरसने की उम्मीद, मौसम विभाग ने छग को लेकर जारी की सूचना
