बालोद। पाटेश्वर धाम का मुद्दा अब जिला का नहीं प्रदेश स्तर का मामला बन चुका है। जिसे देखते हुए सर्व आदिवासी समाज तूएगोंदी में हुए आदिवासी लोगों पर हमले के विरोध में हमला करवाने का आरोप पाटेश्वर धाम के महंत बालक दास पर लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

समाज के अध्यक्ष उमेंदी राम गंगराले का कहना है कि अब तक मामले में बलवा करने वाले कई आरोपी पकड़े गए हैं। लेकिन मुख्य आरोपी बालक दास पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते समाज में आक्रोश है और कार्यवाही ना होने की दशा में पूरे प्रदेश भर में भी समाज के लोग रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे और जेल भरो आंदोलन करेंगे। इसके लिए पहले अल्टीमेटम दे दिया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। पिछले बार इसी मुद्दे पर बन्द के दौरान गुंडरदेही में क्रांति सेना और व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई थी। इस बार कोई अप्रिय घटना ना हो, जिसे देखते हुए जिले भर में खासतौर से बालोद में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कानून व्यवस्था मजबूत रहे इसके लिए एक दिन पहले ही फ्लैग मार्च किया गया। 16 जून को बालोद पुलिस द्वारा बालोद शहर में फ्लैग मार्च रैली निकाली गई। 17 कानून व्यवस्था ड्यूटी के मद्देनजर रखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, व अति.पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में पूरे बालोद शहर चौक चौराहों पर फोर्स तैनात किया गया है। तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा व समस्त राजपत्रित अधि/कर्मचारी एवं अन्य जिलों से आए पुलिस बल के साथ बालोद शहर का वाहन पेट्रोलिंग/पैदल फ्लैग मार्च किया गया।
