DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में गुंडागर्दी के दो मामले- तुएगोंदी केस में दो आरोपी और गिरफ्तार, इधर गुंडरदेही के केस में 9 के बाद क्रांति सेना के 3 सदस्य और पहुंचे सलाखों के पीछे

बालोद। पाटेश्वर धाम को लेकर शुरू हुए विवाद और बालोद बंद तक से जिले में बिगड़े माहौल के बीच बलवा के दो-दो केस चल रहे हैं। जिसमें बालोद पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों पर आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। जहां एक ओर तुएगोंदी में हुए बलवा के मामले में आदिवासी व अन्य ग्रामीणों पर हमला करने वाले 5 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

तुएगोंदी मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण

तो उक्त मामले में फरार दो अन्य आरोपी दल्ली राजहरा के सौरभ उर्फ सुमित जैन और विजय भान सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस से छिपते फरार थे। इसी तरह दूसरे केस गुंडरदेही में व्यापारियों के साथ हुई बलवा और मारपीट के साथ प्राणघातक हमला और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में क्रांति सेना के दो अन्य सदस्य जो फरार थे, उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसके पूर्व क्रांति सेना के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बालोद बंद के दौरान उपद्रव मचाते हुए व्यापारियों से मारपीट की गई थी। दो फरार आरोपियों में मनीराम साहू निवासी पतोरा थाना उतई जिला दुर्ग व चेतन चंदेल निवासी कैंप 2 भिलाई मैत्री बाग जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इधर बुधवार को क्रांति सेना के सदस्य मनीष देशलहरे निवासी चंदखुरी पुलगांव थाना को भी गिरफ्तार किया गया।

जिले की ये खबर भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें एक साथ

You cannot copy content of this page