DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आबकारी विभाग का फिर चला डंडा, शराब बेचने वाले 6 कोचिए पकड़ाए,145 पाव शराब जब्त

बालोद। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल. पवार तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में एस. आर. भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण एवं विक्रय तथा परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुये जिला बालोद के संयुक्त टीम के साथ कार्यवाही कर 6 लोगों को पकड़ा गया। आरोपी (1) चलेश्वर पिता- बिसौहा निषाद जाति केवट, उम्र 40 वर्ष, साकिन वार्ड क. 08 आबादी पारा जगतरा थाना बालोद जिला बालोद ( 2 ) – मुकेश कुमार पिता- विष्णु प्रसाद सोनी, जाति- सोनार, उम्र 32 वर्ष, साकिन वार्ड क. 13 – आमापारा बालोद, थाना बालोद, जिला बालोद (3) खिलेश पिता- त्रिलोक गौतम, जाति कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, साकिन मालीघोरी, थाना- बालोद, जिला- बालोद एवं विजय कुमार पिता – भागचंद गंधर्व, जाति-गाड़ा, उम्र 22 वर्ष, साकिन- मालीघोरी, थाना- बालोद, – जिला – बालोद (4) संजय गौतम पिता शंकर लाल जाति महार, उम्र 28 वर्ष, साकिन आबादीपारा, जगन्नाथपुर, थाना- बालोद, जिला- बालोद (5) देवकुमार साहू पिता श्याम लाल साहू, उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 09 हीरापुर, थाना- बालोद, जिला- बालोद द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण एवं परिवहन की सूचना पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए कुल 145 पाव देशी मदिरा प्लेन को कब्जे में लिया गया। संजय गौतम तथा देवकुमार साहू के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, का तथा चलेश्वर निषाद, मुकेश कुमार सोनी और खिलेश गौतम एवं विजय गंधर्व के विरूद्ध 34 ( 1 ) क. 32 (2) 59क, का गैरजमानतीय अपराध कायम कर उक्त चारों आरोपियों को जेल निरूद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतुल देवांगन परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त – गुरूर, भोजराम रत्नाकर आबकारी मुख्य आरक्षक, मिलाप मण्डावी, ताम्रध्वज ठाकुर, देवप्रसाद पटेल, एवं दिगम्बर बुरा, आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page