DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- दिवाली से पहले यहां आई खुशियां, अस्तित्व में आई अर्जुन्दा तहसील कार्यालय, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने किया शुभारंभ, देखिये तस्वीरें कहां, कैसे होगा संचालन

बालोद/ अर्जुन्दा। बालोद जिले में नई तहसील अर्जुन्दा आज से शुरू हो गई है। कुछ देर पहले ही संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में अर्जुन्दा के सामुदायिक भवन से इसका संचालन शुरू हो गया है। आज से अर्जुन्दा तहसील अस्तित्व में आ गई है। जो बहु प्रतीक्षित थी।

इस उपलब्धि व सौगात पर संसदीय सचिव ने अर्जुन्दा सहित पूरे जिले वासियों को बधाई दी है। तो वही सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है। उन्होंने उनकी मांगों को प्रमुखता से पूरा किया और क्षेत्रवासियों की वर्षो से लंबित मांग को पूरा कर दिखाया। आज अर्जुन्दा में मानो पहले से ही दिवाली जैसा माहौल है। लोग एक दूसरे को खुशियां बांट रहे हैं सामुदायिक भवन को मंदिर की तरह सजाया गया है तो वहीं लोगों में भी उत्साह है कि उन्हें अब गुंडरदेही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी उनके काम नजदीक में ही अर्जुन्दा नई तहसील में हो सकेंगे।
राज पत्र में हुआ था कल प्रकाशन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित अर्जुन्दा को तहसील बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने कल राजपत्र में इसका प्रकाशन हुआ था। इसका संचालन फिलहाल समुदायिक भवन से होगा। जो कि स्कूल के बगल में बना हुआ है।

संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया तहसील कार्यालय खोलने से आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें गुंडरदेही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जो पूरी हो गई है। अर्जुन्दा में ही शाला प्रवेश उत्सव के दौरान पिछले सत्र में आगमन पर मुख्यमंत्री ने हमारी मांग पर घोषणा की थी। जो पूरी हुई है। अब बालोद जिले में 5 की जगह 6 तहसील हो गई है।

You cannot copy content of this page