DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- बालोद दुर्ग मार्ग पर हवा में उछलते पलटी अल्टो कार, देखें कैसे हुआ हादसा और तस्वीरें

बालोद। बालोद से दुर्ग मार्ग पर ग्राम पड़की भाट के पास बुधवार को सुबह एक अल्टो कार (काले रंग की) पलट गई। घटना में हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। लेकिन घटना भयावह थी। सड़क से उतरकर कार एक खेत में घुस गई जहां फिर गड्ढे में टकराकर रुकी। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी और घायल को बाहर निकाला गया। कार में एक ही व्यक्ति चालक सवार था।

जिसे ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि वह दुर्ग की ओर से आ रहा था। रफ्तार इतनी थी कि लगभग 30 से 40 फीट दूर खेत में जाकर पलटी। पलटी होने से पहले वह हवा में लगभग 3 से 4 फीट तक उछली और दो राउंड घूमते हुए खेत में घुस गई।

You cannot copy content of this page