DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये तो हाल है- दिनदहाड़े अंधेर गर्दी, सड़क तो बना ली,बिजली खंबा हटाना भूल गए अफसर, देखिए बालोद जिले की यह गजब की तस्वीर और खबर

संजय साहू, अंडा(बालोद)। अब तक आपने घटिया सड़क बनाए जाने की खबरें तो सुनी होगी लेकिन कभी ऐसी खबर नहीं देखी होगी कि सड़क तो बन गई लेकिन बिजली पोल शिफ्टिंग करना ही भूल गए। ऐसा एक मामला बालोद जिले के सिरसीदा से ओटेबंद मार्ग पर सामने आया है। जहां हाल ही में सड़क तो बनाई गई है लेकिन अब तक खंभा नहीं हटा है। नजारा ऐसा है कि सड़क के बीचो-बीच खंभा नजर आ रहा है। ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ है। बालोद जिले के गुंडरदेही विकास खंड के ग्राम खप्पड़वाड़ा से सिरसिदा , मतवारी मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर जिसकी लागत राशि 6 करोड़ 95 लाख से सड़क का निर्माण तो कराया गया है लेकिन निर्माण करते हुए बीच में आ रहे बिजली खंभा को नहीं हटाया गया। अब सड़क बनने के बाद वह खंभा सड़क के बीच आ गया है जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। 
ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण की मांग के रहवासी लंबे समय से की जा रही थी।

ग्रामवासियों की मांग पर लोकनिर्माण विभाग बालोद द्वारा सड़क का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन सड़क बनाने से पहले बिजली खंभा को हटाकर किनारे नहीं किया गया जिससे खंभा अब बीच सड़क पर आ गया है। सड़क के एक ओर आंगनबाड़ी है एवं दूसरी ओर तालाब है । जिससे कभी भी दुर्घटना को अंदेशा दे रहा है,इस बीच अगर दो ट्रेलर ट्राली पार होती है। ऐसे में एक ओर बिजली खंभा और दूसरी ओर वाहन होने से खतरा रहता है। उक्त सड़क की हालत पहले काफी खराब हो गई थी। जगह.जगह गड्ढे हो गए थे जिस पर लोगों ने लोकनिर्माण के अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की थी।

काफी मशक्कत के बाद ठेकेदार सेवा सिंह ओबेराय एंड कंपनी दुर्ग द्वारा सड़क निर्माण किया गया लेकिन सड़क के किनारे मुरुम की जगह मिट्टी डाल दी गई ।अब नजर आने लगी है जिससे ऐसा लग रहा है कि आगामी बरसात तक सड़क की हालत खराब हो जाएगी।

You cannot copy content of this page