DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking News- डौंडीलोहारा के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना मरीज की संदिग्ध मौत, विभाग की लापरवाही आई सामने, मची अफरा-तफरी

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक मरीज अजय सिंह उम्र 52 साल निवासी संबलपुर की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह इसका खुलासा हुआ। बताया जाता है कि मामले में गंभीर लापरवाही इस तरह बरती गई है कि आइसोलेशन सेंटर में रात को कोई जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी तक नहीं लगी थी। कोई चौकीदार तक नहीं था।

मरीज के साथ रहने वाले भेड़ी के अन्य दो लोग रात को मदद के लिए चिल्लाते रहे। लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं था। सुबह जब लोग इकट्ठा हुए तो मामले की खबर हुई तो वही सेंटर में ही इस तरह मरीज की मौत से अफरा-तफरी मची हुई है। प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं ।स्वास्थ्य विभाग भी घेरे में आ गया है। इस संबंध में जब हमने जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने फोन रिसीव नहीं किया।


दोषियों पर होगी कार्रवाई

तो वही अपर कलेक्टर एके वाजपेयी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। पता करवाते हैं कहां से लापरवाही हुई है। यह गंभीर बात है। स्वास्थ्य विभाग जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। जांच कर जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page