DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संविदा विद्युत कर्मचारी महासंघ अब हर जिले में घेरेंगे कलेक्ट्रेट, 29 अप्रैल को कलेक्टर के नाम से सौंपेंगे ज्ञापन, बालोद में भी तैयारी

बालोद। छत्तीसगढ़ संविदा विद्युत कर्मचारी महासंघ के बालोद जिले के एक प्रतिनिधि मंडल का बालोद के शैक्षणिक सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज साहू से मिलना हुआ। 29 अप्रैल को प्रान्त के प्रत्येक जिले में महासंघ द्वारा जिले के कलेक्टर को मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाना है, उसी तारतम्य में बालोद जिले में भी महासंघ द्वारा कलेक्टर कार्यलय का घेराव कर कलेक्टर को दो सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा। श्री साहू से मिलने के पूर्व उनका भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार से मिलना हुआ था। मांग पत्र का एक प्रारूप महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार एवं मोरध्वज साहू को सौंपा गया। श्री साहू ने कहा कि हमारे संगठन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा महासंघ को समर्थन का आश्वासन मिल चुका है, वे हम समस्त कार्यकर्ताओं सहित कल महासंघ को समर्थन देने व ज्ञापन सौंपने पहुंचेंगे। श्री साहू ने भी अपना समर्थन देते हुए आम जनमानस से अपील किया कि वे भी इस हक की लड़ाई में महासंघ का साथ व समर्थन दे। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेसी सरकार द्वारा पहले सरकार बनते ही 10 दिनों में मांग पूर्ण करने का वादा किया और आज उन निर्दोष संविदा कर्मचारियों के साथ उग्रवादियों जैसा व्यवहार, जनता कुछ अपने आंख से देख रही है, समय आएगा जनता भी अपना फैसला दे देगी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व राजधानी रायपुर में महासंघ के प्रदेश स्तरीय चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म करने के लिए सरकार पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती लाठी डंडे के सहारे खत्म करवाया गया था। उक्त अमानवीय कार्यवाही से अनेकों कर्मचारी घायल हो गए थे तथा शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया गया था।

You cannot copy content of this page