DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोदगहन के सोनी ढाबा में बिकती थी शराब, गुरुर से तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

आम जगह पर शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद/ गुरुर। धमतरी चारामा नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले बालोद जिले के कुछ ढाबों में अक्सर शराब खोरी की शिकायत मिलती रहती है। ऐसी ही एक शिकायत सोनी ढाबा को लेकर सामने आई थी। जो बालोदगहन में संचालित होता है। गुरुर पुलिस ने मामले की रेकी करते हुए सोनी ढाबा में शराब पहुंचाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसने कबूल भी किया कि वह ढाबा में वहां के मालिक के कहने पर शराब लेने के लिए गुरुर आया था और शराब लेकर उसे ढाबा में छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना दिनांक 23 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 04 डी डब्लू 8514 में अधिक मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बोहारडीह की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी किया गया। वाहन हिरो होण्डा सीजी 04 डी डब्लू 8514 को रोककर चालक से पुछताछ किया। पुछताछ करने पर अपना नाम रामबहादुर पिता चैतराम उम्र 50 वर्ष निवासी बालोदगहन थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) रहने वाला बताया एवं उक्त शराब को बालोदगहन स्थित सोनी ढाबा के लिए ले जाना बताया। वाहन तलाशी लिया गया तलाशी मे आरोपी द्वारा मोटर सायकल रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला मे कुल 12 नग गोल्डन गोवा कुल 2.160 बल्क लीटर, 03 पौवा रायल स्टेट अंग्रेजी शराब 0.540 बल्क लीटर 03 नग इम्पीरियल ब्लू 0.540 बल्क लीटर 03 नग बटवाइजर बियर 1.950 बल्क लीटर कुल 5.190 बल्क लीटर कीमती 3390 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो होण्डा सीजी 04 डी डब्लू 8514 कीमती 20,000 रूपये एवं एक नग जीयो कंपनी का मोबाईल मय सिम को समक्ष गवाहन को जप्त किया। मौके में पहिवहन से संबंधित किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही प्रस्तुत नही करने मामला धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त आम जगह पर शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले आरोपी ललेश्वर साहू पिता कैलाश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन खर्रा थाना गुरूर जिला बालोद को भी गिरफ्तार किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, उनि विश्वजीत मेश्राम ,महिला प्र0आर0 नर्मदा कोठारी आरक्षक शेरअली, महेन्द्र जैन, योगेन्द्र सिन्हा, छगन सिन्हा की भूमिका रही।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page