DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सट्टा व शराब के आरोपियों को पकड़ने में बालोद व दल्ली पुलिस ने पाई सफलता, शातिरी ऐसी कि शराब को स्कूल बैग में छिपाकर ले जा रहे थे बेचने,,,,,

बालोद। सट्टा खिलाने वाले 01 आरोपी को बालोद पुलिस ने पकड़ा है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं शरब बिक्री की रोकथाम हेतु थाना बालोद से एक विशेष टीम तैयार कर क्षेत्र में मुखबिर लगाया गया था। ग्राम परसदा (जगन्नाथपुर ) में अवैध रूप से सट्टा लिखने की सूचना पर मौके का रेड कार्यवाही कर आरोपी नरेश कुमार साहू उम्र 47 साल ग्राम परसदा ( जगन्नाथपुर) थाना व जिला बालोद के कब्जे से 510 रूपये एवं सट्टा पट्टी बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम नेवारीकला में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा है। सूचना पर ग्राम नेवारीकला के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम योगेश निषाद पिता विजय निषाद उम्र 32 साल ग्राम नेवारीकला थाना व जिला बालोद के द्वारा नीला रंग का स्कूल बैग में 45 नग देशी प्लेन शराब कुल 8.100 ब्लक लीटर कीमती 3600 रू. बरामद किया गया। संदेही को बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 204/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त दोनों प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, प्र. आर. ब्रम्हानंद कामड़ी आरक्षक विवेक आनंदधीर पुनमचंद खरे संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

दल्ली में अवैध रूप से शराब परिवहन करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये जप्त किया गया
थाना दल्ली राजहरा में मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क0 20 कोसरिया राउत समाज भवन राजहरा के पास आरोपी पोखराज पोटाई पिता जयसिंग पोटाई उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड कo 16 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 8300 एम0एल0 कीमती 2800 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे, आर0 314 भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page