DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल समन्वयकों को सरल कार्यक्रम हेतु दिया गया प्रशिक्षण

डौंडी। कोरोना संक्रमण के बाद स्कूलों के बन्द होने से पढ़ाई के स्तर में गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर सरल कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत वनांचल विकासखण्ड डौंडी के सभी 35 संकुल स्त्रोत समन्वयकों को बीआरसी डौंडी में 3 दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार बीते 2 वर्षों में कोरोना के कारण बच्चों के शैक्षिक स्तर में काफी गिरावट आ गई थी। हाल ही में असर का सर्वे कर डाटा जारी किया है। डाटा से पता चलता है कि 2018 में कक्षा 5वी के लगभग 60 प्रतिशत बच्चे कक्षा 2 के स्तर का पाठ पढ़ा रहे हैं।अब के सर्वे में यह स्तर 45 प्रतिशत आ गया है।इसी प्रकार बच्चों में गणितीय दक्षता 2018 में कक्षा 5वी के लगभग 27 प्रतिशत बच्चे भाग कर पा रहे थे।जो अब 2021 में घटकर 13 प्रतिशत में आ गई है।इस पहलू को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने कक्षा 3 से 5 के बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी पढ़ना और संख्या ज्ञान और संक्रियाओं की समझ के लिए सरल कार्यक्रम शुरू किया है।
सरल कार्यक्रम में बच्चों के स्तर के आधार पर लाल घर नामक समूह, नीला घर समूह, हरा घर समूह बनाकर खेल-खेल के माध्यम से छोटी-छोटी गतिविधि कराया जाता है। गणित में तीली बंडल और करेंसी नोट, कंकड़ आदि के सहारे संख्या ज्ञान और संक्रियाओं की समझ दी जाती है। प्रशिक्षण में जी पी एप में कार्यों की एंट्री पर विस्तृत चर्चा गई। बच्चो के स्तर में आई गिरावट को शिक्षक किस तरह से उपचारात्मक शिक्षा, सरल कार्यक्रम,नवा जतन आदि के माध्यम से कैसे ठीक कर सकते हैं पर भी चर्चा की गई।
अब 35 संकुल समन्वयक अपने संकुल के समस्त प्राथमिक शिक्षकों को 31 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर पवन कुमार यादव, सन्तु राम निषाद जी प्रशिक्षणार्थी संकुल समन्वयक जनक लाल सोनवानी, बसंतमनी साहू, जेलेन्द्र रामटेके, छगन लाल रावटे, दुर्योधन मलिक, योगेंद्र नाथ देवांगन, वेदप्रकाश यदु, महेश बंसोड़े, भूषण कदम, सहित सभी 35 संकुल समन्वयक उपस्थित थे प्रशिक्षण में बीआरसी देवेंद्र कुमार पुरोहित एवम बीईओ के.के.मेश्राम का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page