DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटेली में संकुल स्तरीय अँगना मा शिक्षा कार्यशाला सम्पन्न

डौंडी। पटेली में संकुल स्तरीय अँगना मा शिक्षा कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संकुल पटेली के सभी पांच प्राथमिक शालाओ के शिक्षक-शिक्षका के संग छोटे बच्चों के माताएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी जेएल भुआर्य ने उपस्थित माताओं को घर में बच्चो के प्रति विशेष ध्यान देते हुए गृहकार्य आधारित कार्यों से शिक्षा देने की बात कही। संकुल समन्वयक बीएम साहू ने कहा माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है।इसलिए रसोई में भी कार्य करते हुए बच्चो से साग सब्जी को मात्रा अनुसार मंगवाकर उनके बौद्धिक विकास हम कर सकते हैं। जैसे पांच आलू, या टमाटर लाओ।
अँगना मा शिक्षा के संकुल नोडल श्रीमती असीम भुसाखरे ने बताया इस शिक्षण विधि में 9 तरह के टेबल होंगे जिसमे बच्चो के सीखने के स्तर की क्रमशः जांच करते जाएँगे। और मोबाइल के जी पी एप में प्रविष्ट करेंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक बरसन लाल निषाद, सन्ध्या कुलदीप, विजय कुमार साहू, झुमुक लाल मसियारे,त्रिवेणी चौरका सहित संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य, संकुल समन्वयक बी एम साहू संकुल नोडल असीम भुसाखरे सहित सभी शिक्षक, एवम माताए, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page