DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन कर्मचारी संघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मिलने लगा दूसरों का भी समर्थन

बालोद। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर वन कर्मियों के 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में द्वितीय दिवस मंगलवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे रहे।वन मंडल बालोद के अंतर्गत बालोद काष्ठागार डिपो प्रांगण में वन कर्मियों का धरना चल रहा है। धरना स्थल में बालोद जिले के सभी वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी लगभग 200 की संख्या में उपस्थित रहे तथा अपनी जायज मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया गया। वन कर्मचारी संघ के मांगो के समर्थन मे पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर द्वारा नैतिक रूप से समर्थन दिया गया और सभी मांगो शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक जे. एल. सिन्हा द्वारा भी जायज मांगो में समर्थन दिया गया अपने 12 सूत्रीय मांगों के संबंध में पूर्व से विभाग, शासन – प्रशासन को अवगत कराते हुए निराकरण का अनुरोध किया गया था किंतु निराकरण नहीं होने की स्थिति में 21 मार्च से हड़ताल का रास्ता अपनाया गया। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष कृष्णापुरी गोस्वामी, संगठन मंत्री डामण ठाकुर, वासुदेव गंधर्व, जिला सचिव गजेंद्र जोशी, नीलकंठ साहू, प्रताप ठाकुर, द्रोपती ठाकुर, अश्वनी निषाद एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page