DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व समस्त विधानसभा व ब्लॉक पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 5 मार्च को, नई कार्यकारिणी का होगा गठन, निष्क्रिय सदस्य होंगे पद मुक्त

बालोद। बालोद जिला युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व समस्त विधानसभा व ब्लॉक पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 5 मार्च को होगी। जिसमें युवा कांग्रेस संभाग प्रभारी सूबोध हरितपाल, सुनील आहुजा, प्रदेश सचिव, राजिक सोलंकी प्रदेश सचिव का आगमन बालोद में हो रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा- डिजिटल मेम्बरशिप के ज़रिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना, मासिक बैठक व बालोद जिले के नए कार्यकारणी का गठन करना है। बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे द्वारा निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा उनकी अगुवाई में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा डिजिटल मेम्बरशिप हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी बालोद जिला/विधानसभा/ब्लॉक पदाधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस कार्यालय बालोद में
सुबह 11 बजे से बैठक होगी। आदित्य दुबे जिला प्रासशनिक महासचिव युवा कांग्रेस बालोद ने बताया जो उपस्तिथ नही रहेगा उसे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाएगा।

You cannot copy content of this page