
बालोद/गुरुर। गुरुर पुलिस की टीम ने वन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अवैध रूप से लकड़ी परिवहन कर रहे बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया है। तो वहीं वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जब्ती के बाद आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है। घटना की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च .2022 के रात्रि 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर से अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते गुरूर से मुख्य मार्ग बालोद की ओर जा रहा है। सूचना पर सउनि भुजबल साहू, आरक्षक शेरअली, प्रवीण सोनी के द्वारा रास्ते में भरदा पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोककर घेराबंदी कर पकड़ा गया । वाहन को चेक किया। वाहन चालक हेमलाल पटेल निवासी झलमला को ट्रैक्टर मे भरे लकड़ी के गोले के संबंध में वैध कागजात पेश करने को कहा गया। जो कि लकड़ी के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताया। वन विभाग की लकड़ी की चोरी होने के संदेह में वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि. भुजबल साहू, आरक्षक शेरअली, प्रवीण सोनी का विशेष योगदान रहा ।
