DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक ने किया तार्री गौठान का लोकार्पण, हाईमास्ट लाइट भी जनता को समर्पित

गुरुर। बुधवार को संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने ग्राम तार्री के नवनिर्मित आदर्श गौठान का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम के प्रमुख चौक में अपने अनुशंसा से साढ़े तीन लाख की लागत से लगे हाईमास्क लाईट को जनता को समर्पित भी किया। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गौठान में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा करते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही कृषकों को मक्का मिनीकिट व बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई।


उक्त कार्यक्रम में विधायक के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू, ब्लॉक महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधिगण किशोर साहू, ओंकार महमल्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीमन लाल साहू, संयुक्त महामंत्री सुमीत राजपूत, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य लाल खान, सरपंच राजकुमारी टंडन, उपसरपंच आलोक पटेल, गौठान अध्यक्ष नीलकंठ कतलाम, ग्राम प्रमुख कुलेश्वर ठाकुर, पूर्व सरपंच द्वय कुमलाल देहारी, कुलेश्वर पाड़े, गणेश यदु, देवराम ठाकुर, धामन निषाद, मुकेश साहू, नंदिता साहू, यास्मीन खान, महेश पटेल सहित समस्त पंचगण, ग्राम विकास व गौठान समिति के सदस्यगण,बिहान समूह की महिलाएं, व पंचायत सचिव नागेश पटेल व स्थानीय विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page