घोटिया के घर में छिपा रखे थे 130 पौवा शराब, आबकारी विभाग ने दी दबिश, एक आरोपी पकड़ाया



बालोद। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल. पवार तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आवकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला बालोद के टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एस. आर भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- दल्लीराजहरा द्वारा अवैध मंदिरा धारण पर सतत् कार्यवाही करते हुये 17.02.2022 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी यवद राम, पिता-मंगल सिंह निषाद, जाति- केंवट, उम्र 26 वर्ष, निवासी-वार्ड क्र. 20 गाँधी पारा घोटिया, थाना- डौण्डी द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए 130 पाव देशी मदिरा प्लेन को कब्जे आबकारी लिया जा कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क. 34 (2).59- क. का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा किया गया। उक्त कार्यवाही में मिलाप मण्डावी, ताम्रध्वज ठाकुर देवप्रसाद पटेल आबकारी आरक्षक एवं कुलदीप ठाकुर वाहन चालक उपस्थित रहे।

ये खबर भी देखें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page