DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेम प्रसंग का अंत- प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाया मौत को गले, बालोद जिले के इस जंगल में सामने आई आत्महत्या की बड़ी खबर

मृतक युवक गगन

दादू सिन्हा धमतरी/बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम ओनाकोना में जंगल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुर थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि मृतकों में युवक का नाम गगन मारकंडे व युवती का नाम झ,,,,,,,(नाबालिग होने की वजह से नाम छिपाया गया) है। दोनों शीतला पारा धमतरी के रहने वाले हैं। परिजनों को खबर कर दी गई है। दोनों 14 फरवरी से घर से लापता थे। स्थानीय थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबह 10:30 बजे घटना की जानकारी हुई। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों की मौत कब हुई है। अंदाजा है अलसुबह या 1 दिन पहले दोनों ने फांसी लगाई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंदाजा यही है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने घरवालों की रजामंदी ना होने के कारण ऐसा किया होगा।

ये भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page