DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर के इस घर में है चीकू का पेड़,,, फलों से लदी है, जानिए क्या है इसकी खासियत?

बालोद। आमतौर पर चीकू का पेड़ गांव में नजर नहीं आता। लोग इसे शहरों के फल दुकानों में खरीदते तो हैं।लेकिन इसकी सप्लाई दूसरे राज्यों से अक्सर होती है। मूल रूप से देखा जाए तो चीकू की खेती की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। जहां से फिर यह भारत में भी पहुंचा। वर्तमान में गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र क्षेत्र में इसकी बड़े स्तर पर खेती होती है। छत्तीसगढ़ में इसकी खेती कुछ इलाकों में होती है। ऐसे ही चीकू के पेड़ और फल लदे हुए देखना है तो आपको बालोद ब्लाक के गांव जगन्नाथपुर में यह नजारा दिख जाएगा। यहां रहने वाले शंकर गौतम के घर में चीकू के पेड़ पर बारहमासी फल लदे रहते हैं। इन दिनों पेड़ फलों से लदे हुए। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। डॉक्टरों की माने तो चीकू खाने के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं। चीकू के लेटेक्स का उपयोग च्विंगम बनाने में भी होता है।

ये है चीकू के 10 बड़े फायदे

1- चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह आंखों को सेहत मंद बनाए रखने में सहायता करता है।

  1. चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज खाना चाहिए।
  2. चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है जो कैंसर के खतरे से बचाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं।
  3. अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो चीकू आज ही से खाना शुरू कर दें। इसमें कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है।
  4. कब्ज से राहत पाने के लिए चीकू खाना सबसे अच्छा उपाय है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।
  5. चीकू में कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकते हैं।
  6. यह फल दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद करता है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
  7. सर्दी और खांसी के लिए चीकू रामबाण का काम करता है और यह पुरानी खांसी से भी राहत देता है।
  8. चीकू के फल के बीज को पीस कर खाने से गुर्दे की पथरी यूरिन के साथ निकाल जाती है. साथ ही यह गुर्दे के रोगों के से भी बचाता है.
  9. चीकू में लेटेक्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह दांतों की कैविटी को भरने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

You cannot copy content of this page