DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में हुआ महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन

बालोद। बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद द्वारा महतारी वंदन सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा सुकन्या खाता, महिला सम्मान खाता और डाक विभाग की विविध योजनाओं के बारे में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से भी अधिक सुकन्या और बचत बैंक और महिला सम्मान निधि खातों के फार्म वितरित किये गए। शिविर स्थल पर ही 24 से अधिक सुकन्या समृद्धि के खाते खुले। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर बालोद द्वारा सुकन्या खातों के पासबुक का वितरण भी किया गया।

महतारी वंदन योजना बना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल

जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित समारोह में महिलाओं की गतिविधियों का आयोजन हुआ। कलेक्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाताधारियों को पासबुक का वितरण किया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य शासन के महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं के लिए हर दृष्टि से उपयोगी साबित होकर उनके लिए आर्थिक समृद्धि का आधार बनता जा रहा है। श्री चन्द्रवाल आज राज्य सरकार के गठन के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टाउन हाॅल बालोद में आयोजित महतारी वंदन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना की भूरी-भूरी सराहना करते हुए महिलाओं को इस योजना से मिलने वाली राशि का सदुपयोग करने को कहा। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत आज आयोजित कार्यक्रम में इस योजना के हितग्राही महिलाओं के लिए सुरीली कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने वाले महिलाओं को बैंक पासबुक का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राही महिलाओं ने राज्य शासन की इस योजना की भूरी-भूरी सराहना करते हुए ’मेरी जुबानी, सफलता की कहानी’ भी सुनाई। कार्यक्रम में महतारी योजना की महिला हितग्राहियों को शाॅल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री डीपी सिंह, दल्ली राजहरा पोस्ट मास्टर जयप्रकाश जयसवाल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही महिला उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page