DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाजशास्त्र विभाग में मनाया गया वीर बाल दिवस

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद के समाजशास्त्र विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वाधान में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सहायक प्राध्यापक श्रीमती दीपिका कंवर द्वारा वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया एवं कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि धर्म, निष्ठा और शौर्य की पराकाष्टा के समय आयु मायने नहीं रखती यह दिन हमें गुरु गोबिंद सिंह के चार वीर साहिबजादों विशेष रूप से उनके पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह द्वारा छोटी सी आयु में सिख परंपरा और देश के स्वाभिमान के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उक्त कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति, डॉ.मिली चंद्राकर, मनोज कुमार एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्रीमती दीपिका कंवर द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page