DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीबी खोज अभियान रथ को संसदीय सचिव ने दिखाई हरी झंडी,पढ़िए क्या-क्या होगा इस अभियान में


बालोद। जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला क्षय उन्मूलन समिति बालोद द्वारा सघन टी.बी.खोज अभियान हेतु टी.बी.मुक्त प्रचार रथ को संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद एवं कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट बालोद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि जिले में टीबी खोज अभियान का आयोजन 10 सितम्बर 2021 से 10 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी खोज अभियान जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामों में घर-घर भ्रमण कर टीबी खोजी दल द्वारा टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीबी रोग के लक्षण दो सप्ताह से ज्यादा खंासी, भुख न लगना, वजन का घटना, शाम को बुखार आना, छाती में दर्द और बलगम के साथ खूना आना है। यदि व्यक्ति में टीबी का एक भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाॅच कराना चाहिए। जाॅच व इलाज पूर्णतः निःशुल्क है। टीबी की दवा का सेवन नियमित करने से टीबी ठीक हो जाता है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, संक्रमित व्यक्ति के खंासने या छींकने से टीबी के कीटाणु हवा में फैलते हैं और श्वास द्वारा स्वस्थ व्यक्ति के फेफड़े में चला जाता हैं, इस प्रकार टीबी रोग हो जाता है। उन्होंने बताया कि समस्त शासकीय अस्पताल में उच्च तकनीक (माइक्रोस्कोपी, ट्रूनाॅट, एक्स-रे) के माध्यम से टीबी की जाॅच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page