DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में होगी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, पहला इनाम 21001 रुपए

बालोद। बालोद जिले के ग्राम कुसुमकसा में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस स्मृति कप 2025 के नाम से हो रहे प्रतियोगिता में प्रायोजक निक्को माइनिंग कंपनी है। जिसमें प्रथम पुरस्कार जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी के द्वारा 21001 रुपए दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा 11001 रुपए और तृतीय पुरस्कार सरपंच शिवराम सिंदरामे के द्वारा 7001 रुपए दिया जाएगा. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कुछ नियम और शर्तें तय की गई है। जैसे 32 टीमों के एंट्री होने पर ही मैच कराया जाएगा। सभी खिलाड़ी एक ही गांव के होने चाहिए। मैच के दिन सुबह 8:00 बजे से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। टीमों को 50% एंट्री जमा करने पर ही प्रवेश मिलेगा। शहरी टीम केवल तीन वार्ड तक होने चाहिए। अंपायर और समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा। फाइनल मैच पर आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। जैसे बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, फील्डर को ट्रॉफी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में हैट्रिक छक्के, विकेट, चौके, मैन ऑफ द मैच और दर्शकों द्वारा भी इनाम दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page