DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस ने चोर पकड़ने जेल में लगाया था मुखबिर फिर क्या,,, जेल से छूटकर साथियों के साथ कई जिलों में चोरी करने वाले 3 दोस्त पकड़ाए, लाखों का जेवर बरामद

अंर्तजिला नकबजनी घटनाओ का पर्दाफास, गुण्डरदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अंर्तराज्यीय मोटर सायकल व सोने चांदी के चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

बालोद सहित दुर्ग, धमतरी ,बेमेतरा,राजनांदगांव के अलग-अलग सुने घर एवं ज्वेलर्स दुकान से चोरी किये विभिन्न प्रकार के सोने चांदी के जेवरात बरामद

आरोपियो से कुल चांदी के आभूषण 12.500 किलोग्राम कीमती लगभग 10 लाख एवं सोने का आभूषण 57 ग्राम कीमती लगभग 3,25,000 रूपये बरामद 

चोरी के कुछ आभूषण को बैंक में गिरवी रखा गया है जिसे बरामद किया जा रहा है

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में चोरी के बड़े प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। मामले का विवरण इस प्रकार है। थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का माह सितम्बर व अक्टूबर वर्ष 2021 में ग्राम भाठागांव बी निवासी गणेश्वर निर्मलकर व ग्राम पसौद निवासी भोला राम साहू ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके घर में दिन दहाड़े सुने मकान का अज्ञात चोर द्वारा ताला तोडकर घर में रखे 89,000 रूपये कीमती के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगदी 20,000 रूपये को चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 248/21 एवं 280/21 धारा 454,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान लगातार अज्ञात चोरो की पता तलाश की जा रही थी। जेल में भी मुखबीर लगाये गये थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बालोद जेल से छुटे अरूण साहू द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ गुण्डरदेही क्षेत्र एवं अन्य जगहो पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिनकी लगातार गतिविधियो पर निगाह रखी जा रही थी। तभी अरूण साहू को गुण्डरदेही क्षेत्र में दिखे जाने पर गुण्डरदेही पुलिस द्वारा पकड़ा गया और थाना लाकर पूछताछ करने पर अपने साथी मनोज कुर्रे के साथ गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भाठागांव ,पसौद एवं बेमेतरा जिला के परपोडी के ज्वेलर्स कपड़ा दुकान में ताला तोडकर सोने चांदी व नगदी चोरी करना स्वीकार किया गवाहो के समक्ष पूछताछ कर अरूण साहू के निशानदेही पर उसके किराये के मकान ग्राम जामगांव एम व उसके साथी जागेश्वर साहू, मनोज कुर्रे के कब्जे से चोरी ‍किये गये कुल चांदी के आभूषण 12.500 किलोग्राम कीमती लगभग 10 लाख एवं सोने का आभूषण 57 ग्राम कीमती लगभग 3,25000 रूपये बरामद किया गया एवं विधिवत ‍गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों कि गिरफ्तारी एवं सोने चांदी के जेवरात की बरामदगी में निरीक्षक भानु प्रताप साव, नवीन कुमार बोरकर, सउनि अरविंद साहू, प्र0आर0 भुनेश्वूर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, दमन वर्मा, राहुल मनहरे, किशोर साहू का विशेष भूमिका रही है।

ये हैं आरोपीगण

  1. अरूण कुमार साहू पिता स्व. श्याम लाल साहू उम्र 34 वर्ष निवासी पुलिस चौकी जेवरा
    सिरसा के पीछे हाल जामगांव एम थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
  2. मनोज उर्फ गोलू कुर्रे पिता सोनू कुर्रे उम्र 34 वर्ष निवासी राम सागरपारा उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
  3. जागेश्वर साहू पिता मेहत्तर साहू उम्र 25 वर्ष निवासी उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग

जिले की यह बड़ी खबरें भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page