DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्टीमेट के हिसाब से नही बनी सड़क तो अरजपुरीवासी करेंगे उग्र आंदोलन

बालोद(डौंडी लोहारा)। वनांचल ग्राम अरजपुरी के ग्रामीणों ने सड़क अनियमितता व गुणवत्ता वाले मुरूम के लिए 400 से अधिक ग्रामीणों ने आवाज बुलंद करते कहा कि सड़क निर्माण में चौड़ीकरण कम ज्यादा कर व खराब मुरूम डाल कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की कुल चौड़ाई दूसरे गांव में हुई है उतनी हमारे गांव में भी हो। जिससे हमारे गांव का विकास भली भांति हो सके। जिस पर सभी ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के स्टीमेट में जितनी रोड की चौड़ाई दी गई है,उतनी नियमानुसार की जाए। लेकिन शासन प्रशासन इस बात को लेकर मौन बैठे है।किसी भी तरह का निरीक्षण नही किया जा रहा है। जो कि गलत है,हम चाहते हैकि अधिकारी आए निरीक्षण करे व सड़क की चौड़ाई को स्टीमेट के हिसाब से बनाए।इस संबंध में ग्रामीण पंकज जैन का कहना है कि डौंडी लोहारा से अंबागढ़ चौकी तक सड़क निर्माण किया जा रहा है।इस सड़क निर्माण में सही गुणवत्ता वाली मुरूम का उपयोग नहीं किया जा रहा है व ट्रांसपोर्टिंग खर्च बचाने ऐसा किया जा रहा है। दूसरी बात हमारे ग्राम अरजपुरी में सड़क की चौड़ाई दूसरे जगहों से कम किया जा रहा है। इसका मूल कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है की ऐसी दोहरा नियम वाला कार्य क्यों किया जा रहा है और इस संबंध में शासन प्रशासन मौन क्यों है,प्रशानिक अधिकारी निरीक्षण करने क्यों नही पहुंचे।
इस संबंध में समस्त ग्रामीण अरजपुरी ने कहा अगर सड़क निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे व चक्काजाम भी करेंगे। इस सब चीजों के लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। इस न्याय की लड़ाई में ग्राम पंचायत सरपंच कुहकी बाई मंडावी, उपसरपंच प्रेमलाल रावट,धनसिंह,पंकज जैन,शीतल भुआर्य,रामशिला खरे,दिर्जन,नुपेश,गणेश राम राते,पलटन, पहाड़ू राम, केशू, घंसू बन गोस्वामी,विष्णु सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page