DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पांच दिवसीय विशेष ऑनलाइन योग क्लास की शुरुआत 10 फरवरी से

बालोद। जिला बालोद पतंजलि परिवार के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले दो माह में अनेक कार्यों का क्रियान्वयन हेतु बैठक रखा गया। इसमें राज्य कार्यालय से प्राप्त आदेश अनुसार स्वामी रामदेव द्वारा हरिद्वार में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शुभारंभ होने जा रहा है ।शुभारंभ से पूर्व आने वाले 2 माह में योग के साथ ही यज्ञ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत बसंत पंचमी के अवसर पर वर्चुअल मोड में यज्ञ हवन करवाया गया। यज्ञ में अनेक परिवार शामिल हुए। इसी प्रकार प्रत्येक रविवार को यज्ञ का आयोजन ऑनलाइन माद्यम से सुबह 7:00 से 7:30 के मध्य किया जाएगा। जो लगातार प्रत्येक रविवार को रामनवमी तक जारी रहेगा। साथ ही पांच दिवसीय विशेष ऑनलाइन योग क्लास शुरुआत 10 फरवरी से 14 फरवरी के मध्य होने जा रहा है। जिसमें जिला के अधिक से अधिक योग साधक जुड़कर लाभ लेंगे । यह जानकारी भारत भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुकेश आरदा द्वारा दिया गया।
बैठक में योग प्रचारक भूपेंद्र नगर युवा भारत के जिला प्रभारी गेंद लाल देशमुख सोशल मीडिया प्रभारी कमल कांत साहू योग शिक्षक पीलू राम साहू सह मीडिया प्रभारी तीरथ अटल एवं पूरन साहू उमेश कुमार साहू अन्य योग साधक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page