DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले की कुमारी दक्षता जोशी का चयन मेडिकल कालेज सिम्स बिलासपुर में

बालोद। गौरैया मेला चौरेल समिति के अध्यक्ष व कोर कमेटी सदस्य प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के समाज सेवक पवन जोशी की सुपुत्री कुमारी दक्षता जोशी निवासी ग्राम इरागुड़ा ,गुंडरदेही का चयन मेडिकल कॉलेज सिम्स बिलासपुर में होने पर समाज में खुशी छायी हुई है। ज्ञात हो कि कुमारी दक्षता जोशी ने विगत दो वर्ष पहले प्रयास विद्यालय परीक्षा में अजा वर्ग से पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया था । आज फिर से नीट परिक्षा में सफलता हासिल कर मेडिकल कालेज सिम्स बिलासपुर में चयन होने पर बालोद जिला सतनामी समाज के पदाधिकारियों व सामाजिक जनों ने कुमारी दक्षता जोशी व उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में विजय बघेल संयोजक प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ , श्रीमती सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद , संजय बारले जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद , भूपेंद्र चाणक्य प्रदेश प्रवक्ता कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ , असवन बारले जिला संरक्षक , संजय जोशी जिलाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ बालोद, मोहन चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,श्रीमती निर्मला बंजारे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती कविता गेन्डरे समाज सेवी , बालोद ,एल एन बघेल जिला प्रवक्ता ,एस आर बंजारे सचिव जिला सतनामी समाज , शशी बंजारे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गुन्डरदेही , नीलकंठ टंडन ब्लाक अध्यक्ष गुन्डरदेही ,केदारनाथ सुनहरे ब्लाक अध्यक्ष बालोद , धनेश बघेल ब्लाक अध्यक्ष लोहारा , चुम्मन टंडन ब्लाक अध्यक्ष गुरूर ,राजकुमार बारले ब्लाक अध्यक्ष डौंडी ,जीवन बंदे समाज सेवी ,संदीप जोशी महासचिव गुन्डरदेही ,राजेन्द देशलहरा महासचिव जिला सतनामी समाज , दीपक बघेल संयोजक युवा प्रकोष्ठ ,श्रीमती दान बाई समाज सेविका , बी डी टंडन समाज सेवी , कमल टंडन जिला उपाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद शामिल हैं।

You cannot copy content of this page