दल्ली राजहरा। जलाराम बापा मन्दिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया।इस कार्यक्रम में राधेश्याम जलक्षत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह व्यवस्था प्रभारी, बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष बालोद विश्व हिंदू परिषद, देवलाल ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद, सतीश विश्वकर्मा बजरंग दल जिला संयोजक बालोद,महेंद्र सोनवानी जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद बालोद, सुरेश जायसवाल पूर्व पार्षद वार्ड 22 ,जानकी यादव मातृ शक्ति संयोजिका, मदन माइती अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, प्रमिला पारकर पार्षद वार्ड4, विजय भान सिंह पार्षद वार्ड13, पुष्पा देवी, रुमा राय, सोनिया सिंह ,बजरंग दल के अंकुर सिंघानिया, निलेश श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस नवीन संगठन में दल्ली राजहरा विश्व हिंदू परिषद के दल्ली राजहरा विश्व हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष मेवालाल पटेल,खेमचंद साहू मंत्री बने जिन्हें जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने जिम्मेदारी दी।नगर अध्यक्ष मेवा लाल पटेल ,कृष्णा जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष , खेमचंद साहू मंत्री,सुनील पारकर, टीभू निर्मलकर, प्रमोद वासनिक, विजय साहू , जीवन साहू उपाध्यक्ष बने वही अर्जुन राय, रामबाबू जायसवाल, सोमेश जायसवाल, मनीष पाठक,अरविंद सौरभ को सहमंत्री की जिम्मेदारी मिली। सूर्यभान सिंह प्रखंड संयोजक, रामू भारती सह संयोजक, भूषण निर्मलकर और सूरज गुप्ता प्रखंड सत्संग प्रमुख, हिमांशु कुमार धर्माचार्य प्रमुख, नकुल गुप्ता सेवा प्रमुख, नीरज शर्मा समाजिक समरसता प्रमुख, दुष्यंत ताम्रकार, शुभम बरनवाल गौ सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के नए संगठन पर नवीन दायित्त्व लेने वाले पदाधिकारियों को राधेश्याम जलक्षत्री ,देवलाल ठाकुर, बलराम गुप्ता ने संगठन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया व धर्म संगठन की मजबूती व बेहतरी को लेकर कार्य करने को कहा।
दल्लीराजहरा विश्व हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष बने मेवालाल पटेल,खेमचंद साहू बने मंत्री
