DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली राजहरा में कल विश्व हिंदू परिषद का होगा गठन

बालोद। जिला में हिन्दू धर्म संगठन का गठन तेज गति से चल रहा है। इसी क्रम में कल 30 जनवरी को दल्ली राजहरा शहर के जलाराम मंदिर में 12 बजे विश्व हिंदू परिषद का गठन होगा। संगठन में दल्ली राजहरा शहर के लिए नए पदाधिकारियों को दायित्त्व प्रदान किया जाएगा। जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि लौह अयस्क नगरी में हिंदू संगठन को मजबूती देने व धार्मिक आयोजनों,समरसता समाज के हित मे कार्य को बढ़ाने व हिंदू विरोधी कार्यवाहियों के खिलाफ एकजुटता के साथ प्रतिकार करने सभी हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का एक साथ आना आवश्यक है। इसलिए दल्ली राजहरा में भी विहिप संगठन का गठन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में बजरंग दल,मातृ शक्ति, सहित अन्य हिंदू संगठन के लोग व शहर के नागरिकगण उपस्थित रहेंगे ।

You cannot copy content of this page