DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जर्जर भवन से मिलेगा छुटकारा, हाईटेक सर्व सुविधा युक्त अस्पताल से मिलेगी लोहारा क्षेत्रवासियों को राहत, रंग लाया मंत्री और अध्यक्ष का भागीरथ प्रयास

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा में भी अब स्वास्थ्य की सुविधा में विस्तार होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया के गृह निवास क्षेत्र में अब सर्व सुविधा युक्त अस्पताल होगा। जिसका भवन बनकर तैयार है। जल्द ही इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही है। बता दे कि यहां का अस्पताल काफी पुराना है। भवन काफी जर्जर हो चुका है। जहां अस्पताल संचालित करना भी बहुत मुश्किल होता है। जगह की भी बहुत कमी है। पर अब जल्द ही हाईटेक अस्पताल भवन क्षेत्रवासियों को मिलेगा। अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के भागीरथी प्रयास से विधानसभा क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियों को बहुत जल्द 30 बिस्तर अस्पताल की सुविधा मिलेगी। जिसके लोकार्पण की तैयारी जोरों पर है।

ताराचंद जी लोढा जीवनदीप समिति अध्यक्ष और श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने निर्माणधीन 30 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण किया। अंतिम चरण में चल रहे निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए। जीवनदीप समिति के अध्यक्ष ताराचंद जी लोढा और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने खंड चिकित्सा अधिकारी बीएमओ डॉ विनोद कुमार चौरका, बीपीएम दिनेश खर्कवाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा स्टॉप वर्मा के साथ 30 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और बीएमओ डॉ विनोद कुमार चौरका नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू एवं जीवनदीप समिति अध्यक्ष ताराचंद जी लोढा ने निर्देश देते हुए कहा संबंधित ठेकेदार से जल्द से जल्द अंतिम चरण में चल रहे कार्य को पूरा करने में तेजी लाए। ताकि हमारे डौंडीलोहारा नगरवासी एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों को जल्द से जल्द 30 बिस्तर अस्पताल की सुविधा स्वास्थ्य हित में उपलब्ध कराई जा सके।

You cannot copy content of this page