DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूपेश की 500 में रसोई गैस घोषणा पर महिला मोर्चा का पलटवार- अध्यक्ष दीपा बोली- छत्तीसगढ़ में तो है आपकी सरकार, यहां क्यों है महंगाई की मार

छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद दूसरे राज्य को ठगने चले हैं भूपेश बघेल – महिला मोर्चा

बालोद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड चुनाव के लिहाज से देहरादून पहुंचे हुए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक के बाद एक कई घोषणाएं कर दी। लेकिन 500 रुपए से कम में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री बालोद ज़िला महिला मोर्चा के निशाने पर हैं। दूसरे राज्य में की जा रही घोषणाओं पर महिला मोर्चा ने पलटवार किया है और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपा साहू ने सवाल उठाए हैं। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपा साहू ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद यहां के मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता को ठगने चले हैं। यहां तो मुख्यमंत्री जी आपकी ही सरकार है। आप यहां पहले 5 सौ रुपए से कम में रसोई गैस मुहैया कराए फिर दीगर राज्यों को वादों का चोला पहनाएं। बघेल से सवाल पूछा कि अगर उत्तराखंड के लोगों को 500 से कम रुपए में सिलेंडर मिलेगा, तो भला क्षेत्र के लोगों ने क्या गुनाह कर दिया है मुख्यमंत्री जी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद उत्तराखंड की जनता को चुनाव प्रचार में ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की शासन संभालने से ज्यादा सैर सपाटे में ज्यादा समय दे रहे हैं। यहां जनता मुख्यमंत्री से उनके वादे निभाने की आस लिए बैठे हैं तो मुख्यमंत्री जी दीगर राज्यों की जनता को झूठे आस बंधा रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता चंद्राकर एवं लीला शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रू में एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की गृहणियों को ठगने के बाद उत्तराखंड की महिलाओं को ठगने में व्यस्त हैं पर हर बार उनका जुमला आम जनता को लुभा नहीं सकता आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को आईना दिख जाएगा और इस आईने में भूपेश बघेल को भी अपना चेहरा निहारना चाहिए।

अपने राज्य की भलाई क्यों नहीं दिखती

महिला मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष भानुमति साहू, उपाध्यक्ष सुलेखा सोनी, सरोज गंगबेर, किरण सिन्हा, मंत्री खोमिन साहू, रश्मि साहू, सोहद्रा टांडेकर, ओमेश्वरी धनकर, आरती संचेती, नीता साहू, पूनम साहू ने मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में किए गए इस घोषणा का विरोध किया और कहा राज्य के मुखिया भूपेश बघेल उत्तराखंड में पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का वायदा करते हैं, उन्हें अपने ही राज्य का भला करने का विचार क्यों नहीं आता। क्या यह वायदा अपने आकाओं को खुश करने के लिए या जनता को ठगने के लिए यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

You cannot copy content of this page